सपने में मछली का देखना, सपने में मछली देखना कैसा होता है?

सपने में मछली का देखना (Sapne Mein Machli Dekhna): हिंदू धर्म में अनेक शास्त्र है, उनमें से एक शास्त्र – स्वप्न शास्त्र भी है, जिसके अनुसार हमें सपने यू ही नहीं आते है, वो हमारे साथ भविष्य में घटने वाली शुभ – अशुभ घटनाओं का हल्का संकेत देने आते है। तो आइये जानते है कि सपने में (मछली का, सफेद मछली, सुनहरी मछली, काली मछली, मरी मछली, मछली का झुंड, तली हुई मछली, जाल से मछली, मछली काटते ) देखना का मतलब क्या होता है?

(Sapne Mein Machli Dekhna) सपने में मछली का देखना

सपने में मछली का देखना
Sapne Mein Machli Dekhna

सपने में मछली को देखना मतलब

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मछली देखना, अति शुभ है परन्तु इस सपने की शुभता – मछली के आकार, रंग और मछली की स्थिति पर निर्भर करता है। तो आपने सपने में मछली को किस स्थिति में देखा है? उसके अनुसार आईये जानते है कि आपका सपना शुभ है या अशुभ ?

सपने में सफेद मछली देखना

अगर सपने में आपको सफेद मछली दिखाई देती है, तो यह एक बहुत ही शुभ संकेत है, जिसका तात्पर्य है कि निकट भविष्य में आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़े – सपने में शिवलिंग देखना, सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का मतलब

सपने में सुनहरी मछली देखना

अगर सपने में आपको सुनहरी मछली नजर आए तो यह एक शुभ संकेत है, जो यह बताता है कि निकट भविष्य में आपकी धन सम्बंधित सारी समस्याओं का समाधान होने वाला है, आप एक सुखी पारिवारिक जीवन की ओर बढ़ रहे है। आपकी गुप्त इच्छाओं की पूर्ति का भी संकेत है। जिसमें आपके पूर्वजों का भी आशीर्वाद सम्मिलित होगा।

सपने में काली मछली देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में काली मछली दिखाई देती है, तो यह सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपको निकट भविष्य में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि हो सकता है कि आपको व्यापारिक हानि का सामना करना पड़े और आपके पद प्रतिष्ठा पर भी आंच आने की संभावना है।

सपने में काली मछली पकड़ना

अगर सपने में आप काली मछली पकड़ने का प्रयास कर रहे है,  तो समझ लीजिए कि आप किसी बात को लेकर बहुत परेशान है और आप किसी सच से दूर भाग रहे हैं, जो आपको पसंद नहीं है। और वो सच निकट भविष्य में आपको दुःखी कर सकता है। अतः अपनी परेशानी को अपने हितैषियों से शेयर कर उसका समाधान निकालने का प्रयास करें।

यह भी पढ़े – बीमारी का सपना देखना, सपने में खुद को खून की उल्टी करते हुए देखना

सपने में मरी मछली देखना

अगर आप सपने में मछली को मारने का प्रयत्न कर रहे है, या मरी हुयी मछली दिखाई दे तो इसका अर्थ है, कि आपके लाख प्रयास के बावजूद आप अपनी आर्थिक स्थिति को स्थायी रूप से गति नहीं दे पा रहे है। जिससे आप अपनो के बीच तिरस्कार के शिकार भी हो सकते है। इसलिए अब आपको अपने आर्थिक निर्णयों को बदलने पर अतिशीघ्र विचार कर लेना चाहिए।

सपने में मछली का झुंड देखना

यह सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि आप सफलता के उस पायदान तक पहुंच चुके है, जहां से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाले है। परन्तु आपको अपने कार्यो को समूह में करने होंगे अपने अधीनस्थों को साथ लेके चलना पड़ेगा।

सपने में तली हुई मछली देखना

अगर आपने सपने में तली हुयी मछली देखी है, तो इसका मतलब है कि अब आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। अब आप अपनी बीमारियों से मुक्त होने वाले है।

यह भी पढ़े – सपने में ट्रेन में यात्रा करना, सपने में यात्रा करना, जानें शुभ है या अशुभ

सपने में जाल से मछली पकड़ना

अगर आप सपने में जाल डाल के मछली पकड़ रहे है तो यह सपना आपको संकेत दे रहा है कि निकट भविष्य में आपको अपने जीवन की बहुत बड़ी खुश ख़बरी अथवा बहुत सारी खुश ख़बरी मिलने वाली है।

सपने में मछली को आटा खिलाना

मछलियों को आटे की गोलियाँ ख़िलाने से शनि पीड़ा कम होती है और धन सम्बन्धी समस्याओ का अंत होता है। और अगर आपने सपने में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाते हुए देखा है, तो यह सपना संकेत करता है कि आप शनि की आर्थिक दंड पीड़ा से मुक्त होने वाले है। आपको शनि दर्शन करना चाहिए।

सपने में मछली काटते हुए देखना

अगर आप सपने में मछली को काटते हुए देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। जिसके फल स्वरूप आपको भविष्य में धन हानि और आर्थिक तंगी का सामना तथा शारीरिक कष्ट हो सकता है।

सपने में मछली खाने का मतलब क्या होता है

अगर आप सपने में मछली खाते हुए देखते है तो इसका मतलब है कि, आपके स्वास्थ्य में उत्तरोत्तर सुधार होगा  और अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित है तो उससे मुक्त होने वाले है।

यह भी पढ़े – सपने में सोने का खो जाना, सपने में सोने की अंगूठी खो जाना