सपने में आम देखना इसका मतलब क्या होता है?

सपने में आम देखना (Sapne Me Aam Dekhna): सपने में (आम, आम का पेड़, कच्चा आम, पका हुआ आम, आम गिरते हुए, आम तोड़ते हुए, आम खाते हुए, हरे आम, पीला आम, पीला आम गिरते, आम बीनते) देखना, अगर आपको इनमे से कोई एक सपना आया है, तो आइये जानते कि इसका मतलब क्या होता है?

Sapne Me Aam Dekhna – सपने में आम देखना

सपने में आम देखना
Sapne Me Aam Dekhna

सपने हमें कुछ ना कुछ संकेत करते हैं, इसलिए हमें उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हो सकता है इन संकेतों में हमें अपनी जिंदगी के बहुत से अनसुलझे सवालों के जवाब या तकलीफ दूर करने के या उन्हें सुलझाने के उपाय मिल जाए, तो हमारी कोशिश ये होनी चाहिए कि अपने सपनों को नजरअंदाज न कर, उन पर गौर करें और भविष्य की घटनाओं के संकेत को समझें।

यह भी पढ़े – सपने में सांप को देखना इसका क्या मतलब है?

सपने में आम का पेड़ देखना

सपने में आम देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपके सपने में आम का पेड़ आता है तो इसका अर्थ है कि आपका आने वाला जीवन सुख में बीतने वाला है, आपकी परेशानियों का अंत होने वाला है।

सपने में आम देखना

Sapne Me Aam Dekhna
Sapne Me Aam Dekhna

स्वप्न शास्त्र के अनुसार आम का सपना देखना प्रेम सौभाग्य और धन का प्रतीक माना जाता है। यह इस बात की ओर संकेत करता है, कि आप की आर्थिक स्थिति सुधारने वाली है, आपको धन लाभ होने वाला है।

सपने में कच्चा आम देखना कैसा होता है

सपने में कच्चा आम देखना

यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके जीवन में जल्दी ही धन वर्षा होने वाली है।

गर्भवती महिला के सपने में आम देखना

यदि किसी गर्भवती महिला को यह सपना आता है, तो यह शुभ संकेत है। इस स्वप्न के अनुसार उसको पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी, जो पूर्ण रूप से स्वस्थ और बलवान होगा।

यह भी पढ़े – सपने में सोने का खो जाना, सपने में सोने की अंगूठी खो जाना कैसा है? शुभ या अशुभ

कुंवारी लड़की का सपने में आम देखना

यदि कोई कुंवारी लड़की सपने में कच्चा आम देखती है, तो यह इस बात की ओर संकेत करता है कि उसकी इच्छाएं पूरी होने वाली है। उसके जीवन में कोई आने वाला है, जो उसके जीवन को खुशियों से भर देगा।

सपना में आम गिरते हुए देखना

अगर यह सपना कोई विद्यार्थी देखता है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा हो या किसी नौकरी की तलाश में हो तो, यह उसके लिए अच्छा संकेत है। क्योंकि उसको परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे।

सपना में कच्चा आम तोड़ते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप यह सपना देखते हैं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जो भी पाना चाहते हैं, उसके लिए अभी आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े – सपने में अनार देखना, सपने में अनार का फूल देखना

सपना में पका आम तोड़ते हुए देखना

पका हुआ आम देखना

अगर आप सपने में पका आम तोड़ते हुए देखते हैं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपकी मेहनत के परिणाम बहुत अच्छे मिलने वाले हैं।

पका हुआ आम देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पका हुआ आम देखना, बहुत शुभ संकेत है। अगर यह स्वप्न  कोई विवाहित गर्भवती स्त्री देखती है, तो यह सपना संकेत करता है कि आपको पुत्र की प्राप्ति का संयोग प्राप्त होगा। 

और अगर यह स्वप्न कोई पुरुष देखता है, तो यह सपना संकेत करता है कि उनके अपने कार्य स्थल से उन्हें बहुत अच्छा धन लाभ होने का प्रबल संयोग बन रहा है। निकट भविष्य में मान सम्मान और धन, दोनों का लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े – सपने में सोना देखना, सपने में सोने के आभूषण मिलना

सपना में आम खाते हुए देखना

यदि सपने में आप खुद को आम खाते हुए देखते है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको बहुत थोड़ी सी मेहनत करने पर ही अनेकानेक माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी। और आपकी धन और संपदा में वृद्धि होगी। 

सपना में हरे आम देखना

यह सपना अस्थाई संबंधों की तरफ इशारा करता है।

सपना में पीला आम देखना

अगर आप सपने में पीला आम देखते हैं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको, आपकी मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में मिलने वाले हैं। 

यह भी पढ़े – बीमारी का सपना देखना, सपने में खुद को खून की उल्टी करते हुए देखना

पका / पीला आम गिरते हुए देखना

पीला आम गिरते हुए सपने में देखते है, तो ये शुभ संकेत नहीं है। यह सपना संकेत देता है कि, कोई बड़ी हानि होने वाली है।  

आम बीनते देखना

अगर सपने में आम, पेड़ से सीधे आपके हाथ में आ गिरे तो, ये इस बात की ओर संकेत करता है, कि आपकी किस्मत में बेशुमार धन-दौलत आने का संयोग बनने वाला है। और अगर आप एक-एक आम जमींन पर से उठाते (बीनते) हैं, तो इसका अर्थ है कि धीरे-धीरे आप अपनी योजनाओं में सफल होते जायेंगे, जिनके माध्यम से आप अकूत धन कमाने वाले है।  

यह भी पढ़े – सपने में ट्रेन में यात्रा करना, सपने में यात्रा करना, जानें शुभ है या अशुभ