सपने में महिला को देखना, महिलाओं से जुड़े सपनों के संभावित फल

सपने में महिला को देखना (Sapne Mein Mahila Ko Dekhna): सपनों में महिलाएं और उनका अर्थ, महिलाओं के सपने और उनके अर्थ, Women’s Dreams and Their Meanings, सपनों की अपनी एक अलग दुनिया होती है। ज्योतिष शास्त्र में सपनों को लेकर कई मान्यताएं हैं, जिनके अनुसार सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं। कुछ सपने शुभ फल देते हैं तो कुछ अशुभ। स्वप्न में स्त्री को भिन्न-भिन्न अवस्थाओं में देखने के भी अनेक फल हमें प्राप्त होते हैं। तो आइये जानते है ऐसे ही कुछ सपनों के अर्थ –

Sapne Mein Mahila Ko Dekhnaसपने में महिला को देखना

सपने में महिला को देखना
Sapne Mein Mahila Ko Dekhna

महिलाओं से जुड़े सपनों के संभावित फल

  • यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी लड़की को कनफूल पहने देखता है, तो उसे कोई शुभ समाचार मिलता है या यदि वह किसी स्त्री को सफेद वस्त्र पहने हुए अपना घूंघट उतारते हुए देखे तो उसका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
  • अगर कोई व्यक्ति सपने में बुर्का पहने किसी महिला को देखता है, तो उसका दोस्त उसे धोखा देता है। यदि कोई व्यक्ति किसी महिला को चुंबन करने या उसके साथ संभोग करने का सपना देखता है तो उसे अचानक से धन की प्राप्ति होती है।
  • यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी स्त्री को चौसर खेलते हुए देखता है, तो उसे राज्य और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है, और उसके धन में वृद्धि होती है।
  • जिस पुरुष को सपने में गोरे रंग की सुंदर स्त्री आलिंगन में लेती है, तो वह शीघ्र ही धनवान हो जाता है। जो व्यक्ति सपने में अपने प्रिय का त्याग करता है, उसे अतुलनीय धन और संपत्ति विरासत में मिलती है।
  • यदि किसी व्यक्ति को सपने में परियों का दर्शन हो, तो उसे अविश्वसनीय धन की प्राप्ति होती है, चाहे वह भिखारी ही क्यों न हो, वह धनवान हो जाता है।
    • यदि कोई व्यक्ति सपने में अपनी प्रेमिका के साथ भ्रमण करता है, तो उसका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय होता है।
    • जब कोई व्यक्ति सपने में सजी हुई दुल्हन को देखता है, तो उसे सुख की प्राप्ति होती है, लेकिन अगर दुल्हन रोती हुई दिखाई दे तो उसका अपनी सास से झगड़ा होता है।
    • जब कोई युवक सपने में सजी हुई लड़की को अपने दोस्तों के साथ फूलों का हार अपनी ओर लाते हुए देखता है, तो उसे व्यापार में सफलता मिलती है।
    • यदि कोई अविवाहित पुरुष सपने में अपनी प्रेमिका को हीरे या हीरे जड़ित आभूषण उपहार में देता है, तो उसका वैवाहिक जीवन नर्क जैसा हो जाता है।
    • जब कोई पुरुष अपनी पत्नी या प्रेमिका को किसी अन्य पुरुष के साथ भागते हुए देखता है, तो उसकी पत्नी या प्रेमिका उससे संबंध तोड़ लेती है, और किसी धनी व्यक्ति की हो जाती है।
    • अगर कोई पुरुष सपने में सुनहरे बालों वाली किसी लड़की को देखता है, तो उसकी शादी किसी अमीर परिवार की लड़की से हो जाती है या अगर कोई व्यक्ति देखता है कि उसकी प्रेमिका के बाल लाल हैं, तो आने वाले समय में वह जिस लड़की से प्यार करता है, वह लड़की उस पर दुराचार का आरोप लगाती है।
    • यदि कोई सपने में देखता है कि वह अपनी पत्नी से विदा ले रहा है, तो वह शीघ्र ही रोग की चपेट में आ जाता है। अगर उसकी कोई प्रेमिका है, तो वह उससे परेशान हो जाता है।
    • जब कोई सपने में किसी महिला को नृत्य करते हुए देखता है, या किसी नाटक में किसी महिला का संवाद सुनता है, तो वह अपने प्रेमी या प्रेमिका से संबंध तोड़ लेता है।
    • यदि कोई व्यक्ति सपने में नग्न स्त्री का चित्र बनाता है, तो दुर्भाग्य शीघ्र ही उसे अपनी गिरफ्त में ले लेता है। जिस व्यक्ति को सुअर पर बैठी महिला सपने में अपनी ओर खींचती है, उसके लिए वह रात आखिरी होती है।
    • जब कोई सपने में खून से लथपथ लाल रंग की साड़ी पहने किसी महिला को गले से लगाता है या उसके गले में सूखे फूलों की माला डालता है, तो उसकी शीध्र ही मृत्यु हो जाती है।
    • जो व्यक्ति सपने में सफेद वस्त्र पहने स्त्री को गले से लगाता है, जो सफेद माला से सुशोभित होती है, उसे धन की प्राप्ति होती है। और जो व्यक्ति सपने में अपनी प्रेमिका को गले लगाता है, उसे शुभ समाचार मिलता है।
    • अगर कोई वेश्या सपने में किसी व्यक्ति को अपनी ओर खींचती है, तो उसे अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि आप सपने में किसी महिला का अपहरण होते हुए देखते हैं, तो परिवार की महिलाओं के बीच कलह होता है।

    युवतियों को दिखने वाले सपनों, के संभावित फल

    • अगर कोई अविवाहित लड़की सपने में किसी शिल्पकार को अपना काम करते हुए देखती है, तो उसे मनचाहा वर मिलता है लेकिन मिलने में देरी होती है।
    • जब कोई युवती सपने में खुद को पलंग पर लेटे हुए देखती है, तो उसको शीघ्र ही प्रेमी मिलेगा या विवाह होगा।
    • अगर कोई लड़की सपने में सुंदर चिड़िया देखती है, तो उसे अपने प्रेम प्रसंग को शादी में बदलने में ज्यादा समय नहीं लगता है। और उसका भावी जीवन साथी जल्द ही धनवान बन जाता है।
    • अगर कोई लड़की सपने में हीरे या हीरे जड़ित आभूषण देखती है, तो उसका विवाह किसी उच्च अधिकारी या धनी व्यापारी से होता है।
    • जिस अविवाहित युवती को सपने में प्रसव पीड़ा का अनुभव होता है, तो उसकी जल्द ही शादी हो जाती है।
    • अगर कोई अविवाहित लड़की सपने में बिल्ली को कुर्सी पर सोते हुए देखती है, तो उसका विवाह किसी धनी युवक से होता है। अगर कोई विवाहित महिला यह सपना देखती है तो उसके जीवन में परेशानियां आती हैं।
    • अगर कोई अविवाहित लड़की खुद को किसी स्कूल की कक्षा की छात्रा के रूप में देखती है, तो उसकी शादी उसके असली प्रेमी से होती है।

    यह भी पढ़े – पानी देखना का मतलब क्या होता है?